फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Rs 49 lakh fraud in name of digital arrest police arrested accused in Durg

Durg: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

दुर्ग भिलाई नगर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख रुपए की ठगी के मामले का खुलासा किया है। प्रार्थी भिलाई के रूआबांधा का रहने वाला है।

विज्ञापन
Rs 49 lakh fraud in name of digital arrest police arrested accused in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग भिलाई नगर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख रुपए की ठगी के मामले का खुलासा किया है। प्रार्थी भिलाई के रूआबांधा का रहने वाला है। जो  खड़गपुर में एक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करता था। आरोपियों ने प्रार्थी को दौरान डिजिटल अरेस्ट किया उनके खाते में जमा राशि को राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर डराया धमकाया गया। और उसके खाते में 49 लाख रुपए खाता में जमा किए जाने को कहा गया। डर के चलते प्रार्थी ने तत्काल दिए गए अकाउंट में पैसे जमा कर दिए। और ठगी होने का अहसास होने पर प्रार्थी ने दुर्ग पुलिस से शिकायत की।इसके बाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद जांच में जुटी टीम ने ट्रांसफर किए खाते की जानकारी निकली गई और जिस खाते में राशि ट्रांसफर किए गाय थे वहां औरंगाबाद की निकली जिसके बाद पुलिस खाताधारक को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।

विज्ञापन


पूरा मामला 16 नवंबर 2024 की है प्रार्थी इंद्रप्रकाश कश्यप खड़गपुर में एक निजी कंपनी में काम करता है जिसके बाद अज्ञात नंबर से कॉल आता है कि मनी लांड्रिंग के मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार किया है जिसकी जांच में एक खाते आपके नाम है जिसके बाद प्रार्थी द्वारा आरोपी को बताया गया कि जो खाते की जानकारी उनके द्वारा बताया गया वहां खाते है नही बाकी दूसरे खाते का डिटेल प्रार्थी द्वारा आरोपी को दी गई है उसमे बड़ी राशि जमा है जिसके बाद प्रार्थी को डिजिटल अरेस्ट किया गया आरोपियों ने शातिर तरीके से डिजिटल अरेस्ट कर खाते में जमा राशि को राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर प्रार्थी के खाते में जमा 49 लाख को आरोपियों ने एक दूसरे खाते में जमा करने को कहा गया जिसके बाद प्रार्थी भिलाई पहुंचकर आरोपियों के बताए खाते को ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन कुछ समय बात प्रार्थी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है प्रार्थी ने इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस से की। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई और ट्रांसफर किए खाते की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने सबसे से पहले खाताधारक बापू श्रीधर भराड को गिरफ्तार किया गया जो खाते को आरोपियों को 20 प्रतिशत कमीशन पर दिए थे पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खाते में 3 करोड़ 80 लाख जमा राशि पाया गया पकड़े गए आरोपी के खाते में भिलाई,मुंबई और चंडीगढ़ से भी राशि के ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में एक आरोपी को औरंगबाद से गिरफ्तार किया गया है इस गिरोह के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।पुलिस की टीम ने खाताधारक के द्वारा पूर्व में 5 साल पहले एक कंपनी के नाम पर खाता खुलवाया था जिसके बाद पुलिस उसके पाते पर पहुंची लेकिन घर खाली मिला जिसके बाद मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed