{"_id":"695a6653325cf32e500425c8","slug":"railway-technician-died-after-being-hit-by-a-train-the-deceased-has-been-identified-as-ajay-kumar-in-durg-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई
Sun, 04 Jan 2026 07:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:08 PM IST
सार
दुर्ग में रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रेलवे के टेक्नीशियन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड- 1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। यह हादसा दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की प्रथम पाली में ड्यूटी पर तैनात थे।इसी दौरान रायपुर एंड की ओर से एक खाली मालगाड़ी स्टेशन से होकर गुजर रही थी। अचानक किसी कारणवश अजय कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।बहरहाल हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को रेल्वे टैक से हटाकर मरचुरी भेज दिया है। वही जीआरपी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन