{"_id":"67f4a0e82712668de406a2f1","slug":"police-solved-case-of-half-burnt-body-of-man-in-khar-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी, बेटी और दामाद गिरफ्तार, पापी पिता की इस करतूत से थे परेशान, दुर्ग पुलिस का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझी मर्डर मिस्ट्री: पत्नी, बेटी और दामाद गिरफ्तार, पापी पिता की इस करतूत से थे परेशान, दुर्ग पुलिस का खुलासा
Tue, 08 Apr 2025 09:37 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने एक मर्डर मिस्ट्री का सुलझा दिया है। अधजली लाश मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के खार में एक व्यक्ति की अधजली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के मामले में दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पत्नी,बेटी और दामाद शामिल है। मृतक अपनी ही बेटी के साथ गलत कृत्य करता था।और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में जेल से छूट के आने के बाद फिर से छेडखानी की घटना कर रहा था।
विज्ञापन
उमदा से पथर्रा रोड के खार में एक अधजली लाश देखने पर राहगीरों ने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई थी।पुलिस को, घटनास्थल पर जांच के दौरान चार पहिया वाहन के टायर का निशान मिले थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे जगह की गई है।और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खार में लगाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पा रही थी। इसलिए पुलिस ने सायबर प्रहरी ग्रुप में मृतक की फोटो को वायरल किया। इस ग्रुप के माध्यम से उसके जान पहचान के व्यक्ति ने टैटू की पहचान कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रॉकी लांजेवार के रूप में की गई। उसके घर वालो से पूछताछ की गई। तब उन्होंने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया। पूछताछ में परिवार के लोगो ने बताया कि मृतक रॉकी लांजेवार अपनी बेटी पर गंदी नियत रखता था। और मृतक 2023 में ही बेटी की रिपोर्ट पर उसे जेल भेजा गया था।जेल से छूट कर आने के बाद वह फिर से गंदी नियत रख हुआ था।
घटना के दिन मृतक अपनी बेटी के घर जाकर फिर से छेड़खानी कर रहा था। जिससे अक्रोशित होकर दामाद दुल्यांश गजभिये उसके सिर पर सब्बल से हमला किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्या की जानकारी उसकी बेटी ने अपनी मां को दी। और तीनो मिलकर शव को कंटेनर (ट्रक) में भरकर उम्दा रोड के खार पर जला दिया।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक अपनी बेटी पर गलत नियत रखता था। घटना के दिन भी वहां अपनी बेटी के घर जाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। जिसे देखकर दामाद गुस्से में आकर सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के दामाद दुल्यांश गजभिये, बेटी सृष्टि गजभिये और उसकी पत्नी मोहनी लांजेवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।