फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   police busted major mule account racket and arrested five accused

CG News: दुर्ग में म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

Wed, 31 Dec 2025 07:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 07:12 PM IST
सार

पद्मनाभपुर पुलिस ने एक बड़े म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक खाते प्राप्त करता था। फिर उनका उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए करता था।

विज्ञापन
police busted major mule account racket and arrested five accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्मनाभपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्र में एटीएम, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक, पासबुक समेत विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए है। 
विज्ञापन


प्रार्थी ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया कि उसके मोबाइल दुकान में काम करने वाले अमित मिश्रा नाम का युवक का दोस्त लोकेश जाघव दुकान में आकर कहा कि उसका भाई बाहर रहता है जो कुछ पैसा भेजेगा लेकिन उसके पास खाता नहीं है अगर आप खाता देते है तो उसके एवज में 20 हजार मिलेगा। जिसके बाद प्रार्थी ने अपना एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक खाता लोकेश के दिया।
विज्ञापन


खाता देने के कुछ दिनों बाद प्रार्थी का आईडीबीआई बैंक का खाता फ्रिज हो गया जिसके बाद प्रार्थी को शक हुआ और इसकी शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर कराई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की लोकेश जाघव की तलाश में जुट गई। आरोपी लोकेश जाघव कल्याण महाराष्ट्र भागने की फिराक में दुर्ग बस स्टैंड में बस का इतंजार कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची आरोपी लोकेश जाघव ने पूछताछ में बताया कि प्रार्थी के अलावा अन्य व्यक्तियों को 33 एटीएम व क्रेडिट कार्ड, 15 चेकबुक, 9 पासबुक सहित 12 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि म्युल अकाउंट सप्लाई का काम अपने बड़े भाई टवन जाघव के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने टवन जाघव को गिरफ्तार किया पुलिस ने इसके पास से 28 एटीएम व क्रेडिट कार्ड, 8 चेकबुक, 8 पासबुक सहित 4 सिम कार्ड बरामद किए है। आरोपी टवन जाघव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि म्युल अकाउंट सप्लाई का काम विनय सेगर,राजू गायकवाड़, अमित मिश्रा के साथ मिलकर म्युल अकाउंट का काम करते थे पुलिस ने आरोपियों के पास से 78 एटीएम व क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक सहित 16 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किया है।


दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस म्युल अकाउंट सप्लाई करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से बड़ी मात्रा में बैंक खाता, एटीएम व क्रेडिट कार्ड,चेकबुक,पासबुक सहित विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए है। आरोपियों द्वारा खाताधारकों को पैसा का प्रलोभन देकर खाता लेते थे।आरोपी इस खाते को महाराष्ट्र में बेचता था और इस खाते को ऑनलाइन कार्निवाल और क्रेप्स बेटिंग एप्प में इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed