फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested a vicious thief recovered goods worth lakhs including jewelery and cash in Durg

Durg: शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्वैलरी नकदी समेत लाखों का माल बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 14 Apr 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम समेत 13 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested a vicious thief recovered goods worth lakhs including jewelery and cash in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम समेत 13 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन

 

कुम्हारी के हाउसिंग बोर्ड में आरोपी ने 6 -7 अप्रैल की दरम्यानी रात सूने मकान में पानी के पाइप लाइन की मदद से छत के रास्ते मकान के अंदर घुस आमलारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया। प्रार्थी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला जिसमे चोरी करने वाले आरोपी कैमरे में कैद हो गया। 

विज्ञापन

 

प्रार्थी पूजा के कार्यक्रम में उड़ीसा गया हुआ था इसी दौरान अज्ञात चोर ने चोरी को वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमे आरोपी महेन्द्र साहू ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान को एक बैग में भरकर झाड़ियों में फेक दिया था जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने उस बैंग से 13 लाख का सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed