{"_id":"640185119e633aba2c0cabf5","slug":"orchestra-singer-arrested-for-molesting-on-the-pretext-of-marriage-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 की उम्र में तलाकशुदा दोस्त आए करीब: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आर्केस्ट्रा गायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 की उम्र में तलाकशुदा दोस्त आए करीब: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आर्केस्ट्रा गायक गिरफ्तार
Fri, 03 Mar 2023 10:57 AM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:57 AM IST
सार
कभी स्कूल में साथ पढ़ने वाले गायिका और गायक 50 की उम्र में पहुंचे तो उनकी एक बार फिर मुलाकात हुई। दोनों की तलाकशुदा थे तो करीब आ गए। लेकिन आर्केस्ट्रा गायक ने शादी का झांसा देकर महिला मित्र के साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी आर्केस्ट्रा गायक रमेश श्रीवास्तव गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आर्केस्ट्रा गायक को नेवई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भिलाई के नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि पारिजात ब्लाक तालपुरी कालोनी की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर अवधपुरी रिसाली निवासी रमेश श्रीवास्तव (53) के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पीड़िता और आरोपी दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। छह साल पहले सभी भूतपूर्व छात्रों का मैत्री गार्डन में एक मिलन समारोह हुआ था। जहां पर पीड़िता और आरोपी की मुलाकात हुई थी। पीड़िता अपने पति से अलग रहती थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। पीड़िता और आरोपी दोनो आर्केस्ट्रा में गाना गाते है।
विज्ञापन
आरोपी रमेश श्रीवास्तव मई 2019 की रात पीड़िता को अपने घर ले गया और उससे साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण शुरू कर दिया पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी 25 फरवरी को उसे राधिका नगर के शनि मंदिर ले गया। लेकिन यहां आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और पीड़िता को मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी आर्केस्ट्रा गायक रमेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन