फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Online fraud exposed accused cheated Rs 25 lakh

Durg: ऑनलाइन ठगी का खुलासा, आरोपियों ने ठगे 25 लाख रुपये, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 04:41 PM IST
सार

एक ठग बिहार के नवादा का रहने वाला है और दूसरा ठग झारखंड के जामताड़ा का रहने वाला है। आरोपीयों ने करीब 50 लाख रुपयों की ठगी की थी।

विज्ञापन
Online fraud exposed accused cheated Rs 25 lakh
ऑनलाइन ठगी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाईन ठगी के दो मामलों का खुलासा किया है। जिसमें एक ठग बिहार नवादा का है। और दो ठग जामताड़ा झारखंड के रहने वाले हैं। दोनों मामलों में आरोपीयों ने मोबाईल फोन के माध्यम से करीब 50 लाख रुपयों की ठगी की थी। जिसमें बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम और अमेजन डिलिवरी कुरियर का प्रतिनिधि होना बताकर आरोपियों ने प्रार्थी से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

दुर्ग पुलिस ने दो अलग- अलग मामलों में प्रार्थी से 50 लाख रुपयों की बड़े ही आसानी से ठगी की थी। पहला मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। जिसमे शिकायतकर्ता ने इस बात की जानकारी दी थी कि 19 मार्च की रात जब वह अपने मोबाईल पर अमेजन डिलिवरी कुरियर की समस्या आने पर शिकायतकर्ता ने गूगल से अमेजन के हेल्प नंबर निकलकर फोन किया। तो उसने अपने आप को अमेजन का प्रतिनिधि बताकर एनीडेस्क ऐप को इंस्टॉल कराकर और आए हुए ओटीपी को शेयर करने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अलग अलग तिथियों में उसके अकाउंट से करीब 42 लाख रूपये की राशि निकाल ली गई। शिकायतकर्ता हरीश टंडन के बैंक खातों से निकाली गई राशि की जानाकारी लगी तो शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी दुर्ग पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने खाते और मोबाइल नंबर के डिटेल खंगाली तो जानकारी लगी कि ठगों की नगरी जामताड़ा झारखंड के अर्जुन मंडल और नकुल मंडल को इस मामले में शामिल होना पाया गया है। 

विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी कम पढ़े लिखे होने के बावजूद पढ़े लिखे लोगों को ठगी करने में शातिर थे वहीं बताया कि जामताड़ा में 25 परिवार हैं जो ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों आरोपियों ने पिछले 5 सालो में 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर चुके है। और इस ठगी के पैसे से महंगे घर बनाए और गाड़ी भी खरीदी है।
 


 

इसी तरह से एक दूसरे मामले में अंजोरा चौकी पुलिस क्षेत्र के ग्राम चंगोरी के किसान झूम्मन निषाद ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसे किराना दुकान खोलने के लिए लोन की आवश्यकता थी। उसने फेसबुक पर लोन का एड देखकर उसमे दिए गए मोबाईल नंबर पर संपर्क किया और फर्जी बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बताकर नवादा बिहार का रहने वाला संजीव कुमार ने प्रार्थी से आधार, पैन कार्ड और बैंक खाता व्हाट्सएप पर तत्काल भेजने को कहा। इसके बाद प्रोसेसिंग चार्ज, बीमा, और इनकम टैक्स के लिए उसके खाते से 8 लाख रुपये हड़प लिये। हालांकि, कंपनी ने अपने अधिकृत पत्र में कहा कि आरोपियों ने नाम का गलत इस्तेमाल किया है। बजाज फाइनेंस का इस घटना से कोई भी संबंध नहीं है।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जामताड़ा के रहने वाले दोनों ठग अमेजन कुरियर सर्विस के नाम पर लोगो को ठगने का काम करते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आरोपी प्रतिदिन 8 से 10 फोन अटेंड करते थे। पिछले 5 सालों में इन लोगों ने सैंकड़ो लोगों से 5 करोड़ रुपयों की ठगी कर चुके हैं। इसके लिए ये लोग एनी डेस्क ऐप का उपयोग करते थे। फर्जी सिम का इस्तेमाल करते थे। और ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद सिम कार्ड तोड़ कर फेंक दिया करते थे। इस पूरे मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों से ठगी करने का तरीके का डेमो भी दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed