{"_id":"68ac4fc803b63b0eb1040ecf","slug":"one-died-in-a-knife-attack-on-two-youths-the-other-is-undergoing-treatment-accused-is-in-custody-in-durg-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: दो युवकों पर चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: दो युवकों पर चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी, हिरासत में आरोपी
Mon, 25 Aug 2025 06:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:38 PM IST
सार
दुर्ग जिले में लगातार चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार ग्रामीण क्षेत्र में भी चाकूबाजी को घटना हो रही है। इसी कड़ी में दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में कल देर रात एक युवक द्वारा दो युवक पर चाकू से वार कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
चाकूबाजी में एक युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में लगातार चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार ग्रामीण क्षेत्र में भी चाकूबाजी को घटना हो रही है। इसी कड़ी में दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में कल देर रात एक युवक द्वारा दो युवक पर चाकू से वार कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो है। वही एक युवक की इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा बिहार ढाबा के संचालक आरोपी आशुतोष उपाध्याय ने छः माह मृतक का मोहम्मद जसिम उर्फ राजू खान का पैसा नही दे रहा था। मृतक उसी पैसे को लेने के लिए अपने साथी संदेश गुप्ता के साथ आरोपी का ढाबा गया हुआ था। और पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आशुतोष उपाध्याय आवेश में आकर ढाबा के अंदर रखे चाकू लाकर मो जसीम और संदेश गुप्ता पर चाकू से वार कर दिया। जिसमे मो.जसीम और संदेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज के दौरान मो.जसीम की मौत हो गई वही संदेश गुप्ता की निजी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नंदिनी थाना पहुंची और आरोपी ढाबा संचालक आरोपी आशुतोष उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन