फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   New revelation in case of death of girl due to drowning in pond before marriage in Durg

तेजस्वनी हत्याकांड में खुलासा: डूबने से नहीं हुई थी मौत, वजह थी कुछ और; मंगेतर से मिलने के बाद बिगड़ी बात

Tue, 23 Jul 2024 09:30 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 09:30 AM IST
सार

दुर्ग में तेजस्वनी जोशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को मौत का रूप देने के लिए आरोपी ने चाल चली थी। लेकिन पुलिस ने मामले को सुलझा दिया है। 

विज्ञापन
New revelation in case of death of girl due to drowning in pond before marriage in Durg
पुलिस थाना नंदिनी नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदिनी थाना क्षेत्र ग्राम मेडेसरा में शादी के पूर्व युवती ने तालाब में डूबने से मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां युवती की डूबने से मौत नहीं। बल्कि उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। दरअसल, मेडेसरा की रहने वाली तेजस्वनी जोशी का 10 जुलाई को गांव के तालाब में तैरते हुए शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए उसके होने वाले मंगेतर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मेडेसरा गांव में 10 जुलाई को जोशी परिवार में तेजस्वनी जोशी (19 साल) की लाश गांव के ही तालाब में मिली थी। जहां घर में बजने वाली शहनाई की आवाज मातम में बदल गई थी। घटना के बाद मामले में नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू को गई।
विज्ञापन


जांच में हत्या करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना में जुट गई। पुलिस ने होने वाले मंगेतर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जांच में पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए तकनीकी सहायता भी ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मृतक तेजस्वनी जोशी के होने वाले मंगेतर सोनू जोशी का मोबाइल लोकेशन घटना के समय मेडेसरा में पाया गया। इस पर जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि नौ जुलाई रात तेजस्वनी से बात कर रहा था। खुद ही मिलने आने के बहाने से वहां पहुंचा और रात करीब 12 से एक बजे के करीब हत्या की नीयत से ही तेजस्वनी को तालाब के पास मिलने के लिए बुलाया।


दोनों बातचीत करने लगे। इसी बीच तेजश्वनी ने अपने होने वाले मंगेतर सोनू को कहा कि तुम्हारी शादी की व्यवस्था पर ताने मारने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी सोनू जोशी ने तेजस्वनी के सिर को पकड़कर तालाब में डूबा दिया और सांस रुकते तक युवती को डूबा कर रखा था। वहीं आरोपी युवक ने बताया कि वह 11 जुलाई को रात में पुन मेडेसरा तालाब जाकर युवती के मोबाइल को फेककर वापस अपने घर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सोनू जोशी को संदेही के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर तेजस्वनी जोशी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed