{"_id":"659a5585591275e9d702be93","slug":"mother-daughter-arrested-in-durg-district-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, पैसे नहीं देने पर फंसाने की देती थी धमकी, मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, पैसे नहीं देने पर फंसाने की देती थी धमकी, मां-बेटी गिरफ्तार
Sun, 07 Jan 2024 01:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:11 PM IST
सार
पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और गांव के अन्य लोगों के पूछताछ किया गया पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली लड़की दीप्ति देवांगन से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
थाना उतई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में उतई थाना पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उतई थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि जोरातराई निवासी राजू साहू (24 वर्ष) ने 15 अक्टूबर 2022 को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमे दीप्ति और उसकी मां के कारण आत्महत्या करने विवश होने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद सॉरी मम्मी लिखा था।
विज्ञापन
जांच में पत्र की लिखावट मृतक की हैंडराइटिंग निकली। पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और गांव के अन्य लोगों के पूछताछ किया गया पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली लड़की दीप्ति देवांगन से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दीप्ति की मां कमलेश्वरी देवांगन को भी थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर राजू को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपये की मांग कर रहे थे जिसके कारण राजू परेशान था।
विज्ञापन
आरोपी प्रेम जाल में फंसाकर रुपये की करते थे मांग
जानकारी के मुताबिक आरोपी दीप्ति देवांगन अपने प्रेमजाल में फंसाकर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर युवकों से रुपये की मांग करती थी इस घटना को अंजाम देने में उसकी मां कमलेश्वरी देवांगन भी साथ देती थी। दीप्ति देवांगन ने वर्ष 2017 में गांव के ही एक अन्य युवक को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था ।
विज्ञापन