फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   More than 25 people affected by diarrhea admitted in different hospitals in Durg

Durg: डायरिया की चपेट में 25 से ज्यादा लोग, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Sun, 21 Jul 2024 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

बिलासपुर और कवर्धा के बाद दुर्ग के धमधा ब्लॉक में डायरिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है धमधा के अलग-अलग क्षेत्रों में डायरिया के मरीज सामने आने इलाके में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों में डायरिया के 25 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं

विज्ञापन
More than 25 people affected by diarrhea admitted in different hospitals in Durg
अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर और कवर्धा के बाद दुर्ग के धमधा ब्लॉक में डायरिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है धमधा के अलग-अलग क्षेत्रों में डायरिया के मरीज सामने आने इलाके में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों में डायरिया के 25 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं जिन्हें जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमधा सामुदायिक केंद्र में रोजाना 4 से 5 मरीज भर्ती हो रहे हैं।जिन्हें उल्टी दस्त जैसे समस्या आ रही है कई लोगों को कमजोरी भी हो रहा है कुछ लोग ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें बड़े अस्पतालों में भेजा जा रहा है डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार धमधा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर रही है और लोगों के घरों की जांच कर रहे हैं इसके अलावा जिन भी लोगों में डायरिया के लक्षण दिख रहे हैं उन्हें दवाईयां दिया जा रहा है और ज्यादा डायरिया से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है धमधा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डीपी ठाकुर ने बताया कि डायरिया के मरीज मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कर रहे हैं और घरों में क्लोरीन दवाई का वितरण कर रहे हैं इसके अलावा यहां पर नालियों के बीच पाइप लाइन बिछाई गई है उन पाइपलाइन से पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं यहां पर डायरिया फैलने का सबसे बड़ा कारण दूषित पानी है जिसकी वजह से इलाके में डायरिया फैल रही है नालियों के बीच से पीने के पानी की पाइप बिछी हुई है और पाइप लीकेज है पीने के पानी के जरिए नाली का पानी भी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है और लोग इस पानी को पीकर डायरिया बीमारी की जद में आ रहे हैं  इलाके में काफी गंदगी है जिसकी वजह से डायरिया के मरीज इन इलाके से ज्यादा से ज्यादा बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग के अलावा खाद्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है खाद्य विभाग की टीम धमधा क्षेत्र के तमाम होटलों में जाकर खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है कई ऐसे होटल में गंदगी मिली जहां पर होटल में जो खाद्य पदार्थ दिया जाता है वह दूषित हो चुका था बालाजी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी में होटल में रखे मिठाइयों में फंगस लगी हुई इसके अलावा कई ऐसी गंदगी दिखाई दी जिसकी खाने की वजह से डायरिया भी फैल सकता है सहायक खाद्य अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि  कलेक्टर के आदेश के बाद विभाग धमधा ब्लाक के सभी होटलों की जांच कर रहे हैं जांच के दौरान कई होटलों में गंदगी और अवस्थाएं मिली है जिस विभाग ने सीलबंद की कार्रवाई की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed