फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Lakhs of rupees defrauded in name of bitcoin trading police arrested son of a Central GST officer in Durg

Durg: बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को किया गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
सार

दुर्ग में स्मृति नगर पुलिस ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Lakhs of rupees defrauded in name of bitcoin trading police arrested son of a Central GST officer in Durg
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में स्मृति नगर पुलिस ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने कॉलेज की सीनियर को ठगी का शिकार बनाकर 36 लाख रुपए की ठगी की है।

विज्ञापन


प्रार्थी वैष्णवी नायर ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वैष्णवी ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ (28 साल) निवासी न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर से हुई । वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी। 2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया उसने वैष्णवी से कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है। और कोई जॉब के लिए कहा जिस पर प्रार्थी ने जॉब होने पर बताने की बात कही। तभी बात करते समय आरोपी तनमय ने वैष्णवी से कहा कि एक बिटक्वाइन आनलाइन ट्रेडिंग का गेम है। उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। 
विज्ञापन


जिसके बाद से वैष्णवी से लगातार फोन पर बात करते करते 7800 रुपए लेकर उसमें इनवेस्ट करा दिए। कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया। और भी प्रार्थी ने लालच ने बड़े रिटर्न का लालच देकर आरोपी तनमय ने प्रार्थी से 36 लाख का बड़ा इन्वेस्ट कराया। और पैसा रिटर्न की वो गारंटी लिया। प्रार्थी ने आरोपी तनमय के खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच तीन अलग अलग ट्रांजेक्शन 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए। जब पीड़िता ने अपना रिटर्न मांगा तो तनमय उन्हें घुमाने लगा। जिसके बाद में उसने सुपेला थाने शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है।आरोपी के पिता नागपुर सीजीएसटी सुप्रीटेंडेंट के पद पर पदस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed