{"_id":"662603796692eb77b70e517a","slug":"jp-nadda-will-address-rally-in-durg-district-during-chhattisgarh-lok-sabha-election-2024-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दुर्ग में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दुर्ग में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
Mon, 22 Apr 2024 11:58 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:58 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जहां वह दुर्ग में तीन जन सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों के आने का दौर शुरू हो चुका है दुर्ग लोकसभा के लिए पहले स्टार प्रचारक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी 22 अप्रैल को दुर्ग लोकसभा के दौरे पर रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भिलाई पावर हाउस के आईटीआई मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों को संबोधित करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर बीजेपी को जीताने का संकल्प दिलाएंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा की आज तीन चुनावी सभाएं
नड्डा की सोमवार को छत्तीसगढ़ में तीन जगहों पर चुनावी सभाएं होंगी। इसके तहत वो बिलासपुर लोकसभा सीट के लोरमी में सुबह 10.45 बजे, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में दोपहर 12.30 बजे और रायपुर लोकसभा सीट के चंद्रखूरी में दोपहर दो बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। जिसमें तीसरे चरण में सात मई को दुर्ग लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। दुर्ग से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आम जनों से अपील करते हुए नजर आएंगे तो वहीं कांग्रेस के 500 से अधिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के समक्ष भाजपा प्रवेश भी करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा और भाजपा नेता संजय बघेल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भिलाई के दौरे पर पहुंचेगे। जहां दुर्ग लोकसभा के क्षेत्र से करीब 20 हजार लोगों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।