{"_id":"6463875c567f7a8f9d0d6ad7","slug":"insurance-agent-arrested-for-misdeed-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-bhilai-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेवफा से शादी नहीं करूंगा, सजा मंजूर': दुष्कर्म में इश्योरेंस एजेंट अरेस्ट; परिजनों ने समझाया, पर नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेवफा से शादी नहीं करूंगा, सजा मंजूर': दुष्कर्म में इश्योरेंस एजेंट अरेस्ट; परिजनों ने समझाया, पर नहीं तैयार
Tue, 16 May 2023 07:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 May 2023 07:08 PM IST
सार
थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के घर वाले भी शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने लड़के को समझाया भी, लेकिन वह फिर भी नहीं मान रहा है। उसका कहना है कि, जेल में सजा काट लूंगा, लेकिन लड़की से शादी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में एक इंश्योरेंस एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अपने ही क्षेत्र की एक लड़की से उसकी जान पहचान और प्यार हुआ। फिर शादी की बात कहकर लगातार शोषण करता रहा और मुकर गया। खास बात यह है कि लड़के और लड़की दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं मान रहा। उसका कहना है कि सजा काट लूंगा, लेकिन इस बेवफा से शादी नहीं करूंगा। मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-2 निवासी दानेश्वर डडसेना एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट है। काम के दौरान ही करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात भिलाई की ही रहने वाली एक लड़की से हुई। वह भी एजेंट का काम करती थी। लड़की का आरोप है कि दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद शादी की बात कहकर दानेश्वर ने उससे संबंध बनाए। फिर बार-बार शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद पुणे चला गया। वहां से लौटा तो फिर मुलाकात के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि जब शादी के दबाव बनाया तो दानेश्वर ने इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के घर वाले भी शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने लड़के को समझाया भी, लेकिन वह फिर भी नहीं मान रहा है। उसका कहना है कि, जेल में सजा काट लूंगा, लेकिन लड़की से शादी नहीं करूंगा। आरोपी ने लड़की को बेवफा बताया है।
विज्ञापन