फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Husband killed his wife by hitting her with a shovel and then committed suicide by hanging himself

सनकी पति की करतूत: पहले फावड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फांसी के फंदे पर लटकर दी अपनी जान

Sat, 15 Jun 2024 10:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Jun 2024 10:20 AM IST
सार

घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Husband killed his wife by hitting her with a shovel and then committed suicide by hanging himself
मृतक पति और पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी सिर पर वारकर मौत की घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पत्नी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पति का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां खेती में बने कमरे में दोनों के शव थे और कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा को तोड़कर पति- पत्नी दोनों की शवों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि खोपली गांव के धौराभठा खार के खेत में बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति ने यह कदम क्यों उठाया िस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है और परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed