फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Hurt by failure in 10th exam student commits suicide by hanging in Durg

Durg: दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, माता-पिता करते हैं मजदूरी

Fri, 17 May 2024 12:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 12:44 PM IST
सार

दुर्ग में दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच के में जुट गई है। 

विज्ञापन
Hurt by failure in 10th exam student commits suicide by hanging in Durg
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

दुर्ग में दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच के में जुट गई है। 

विज्ञापन


दुर्ग के उरला आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा धनेश्वरी खरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धनेश्वरी सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से ही धनेश्वरी उदास रहती थी मृतका दसवीं के बोर्ड एग्जाम में अंग्रेजी विषय में वो फेल हो गई थी उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन

 

घर में छात्रा अकेली थी लेकिन जब उसका भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि धनेश्वरी की फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने तुरंत पास पड़ोस के लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दसवीं की परीक्षा में फेल होने के बाद से ही वह परेशान और उदास रहती थी।  पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed