फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Four people injured when a lift suddenly fell from the fourth floor in Durg

लापरवाही का नतीजा: दुर्ग में चौथे फ्लोर से अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, चार लोग घायल; सोसायटी के लोगों का आरोपी

Sat, 03 Aug 2024 10:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से हादसा हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। गरिमत रही कि किसी की जान नहीं गई। 

विज्ञापन
Four people injured when a lift suddenly fell from the fourth floor in Durg
दुर्ग में लिफ्ट हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली नगर क्षेत्र में शकुंतला अपार्टमेंट में संचालक की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अपार्टमेंट की लिफ्ट अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। पार्किंग में लिफ्ट गिरने से चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शकुंतला अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि 2014 में इस अपार्टमेंट का काम जमीन के मालिक शकुंतला ढहाते और बिल्डर रिसाली निवासी वकील अहमद द्वारा चालू कराया था। आज की स्थिति में फ्लैट बहुत से लोगों को हैंडओवर नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने फ्लैट खरीदा है। उन्होंने खुद ही दो लिफ्ट और लगाई है, जो लिफ्ट बिल्डर की ओर से लगाई गई है वो 2017 में लगाई गई थी। वहीं लिफ्ट चौथे फ्लोर से पार्किंग में गिरी है। इसमें चौथे फ्लोर पर रहने वाले शिव चौधरी का परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव चौधरी के घर मेहमान आए हुए थे और बच्चों के साथ चार लोग लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। उसी दौरान लिफ्ट सीधा नीचे पार्किंग में जा गिरी। इससे सभी लोगों को चोट आई है। जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। 2 लोगो के पैर में गंभीर चोट आई है जिनका इलाज शंकराचार्य हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed