{"_id":"67dfa1e2ced292dde503edf7","slug":"fire-broke-out-in-a-rice-mill-in-durg-fire-brigade-team-is-trying-to-control-the-fire-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Fire News: राइस मिल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर दमकल विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Fire News: राइस मिल में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर दमकल विभाग की टीम
Sun, 23 Mar 2025 11:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:23 AM IST
सार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई।
विज्ञापन
Durg Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जिला अग्निशमन अधिकारी कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिला दमकल विभाग के चार दमकल गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है आग से धान और बारदाने जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन