{"_id":"66c60a2fb5d0d1ba5307d683","slug":"fire-broke-out-in-a-factory-due-to-chemical-blast-in-durg-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान भी हो गया काला: दुर्ग में केमिकल ब्लास्ट से फैक्टरी में भड़की आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान भी हो गया काला: दुर्ग में केमिकल ब्लास्ट से फैक्टरी में भड़की आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर
Wed, 21 Aug 2024 09:09 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:09 PM IST
सार
दुर्ग की कार्टेल हेल्थ सेंटर फैक्टरी में भीषण आग भड़क गई। आग की लपटे दूर तक फैल गईं। आग बुझाने के लिए सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुम्हारी थाना क्षेत्र के अकोला गांव में स्थित कार्टेल हेल्थ सेंटर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग के लपटे दूर से नजर आ रही थी। आग बुझाने के लिए सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भिलाई तीन एसडीएम महेश राजपूत और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल भी पहुंचे। आग से फैक्टरी मालिक को लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
अकोला गांव के खारुन नदी के किनारे कार्टेल हेल्थ सेंटर फैक्टरी में मेडिकल सर्विसेस में उपयोग होने वाले मास्क, सिरिंज, ग्लव्स और अन्य मेडिकल सामग्री निर्माण किया जाता है। बुधवार की शाम फैक्टरी के एक कमरे में रखे केमिकल में सबसे पहले आग लगी।
विज्ञापन
जिसके बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और फैक्टरी में भीषण आग ने रूप धारण कर लिया। आग की सूचना फैक्टरी कर्मचारियों ने मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग की सूचना पर दुर्ग,रायपुर से दमकल गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
अभी तक 15 से 20 दमकल गाड़ी आग बुझाने में पानी लग चुका है। आग फैक्टरी के गोडाउन में अधिक लगी है। वहां भारी मात्रा में सर्जिकल मास्क रखे हुए थे। उसी में आग लगने से तेजी से फैली। आग इतनी तेज थी कि गोडाउन के अंदर फायर कर्मी नहीं घुस पा रहे थे।
इसके बाद जेसीबी की मदद से गोडाउन की दीवार को तोड़कर अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। फैक्टरी के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजारा हुआ है। जिसकी सप्लाई पावर ग्रेड के द्वारा बंद कर दी गई है।