{"_id":"63ce6094fda6090b9e5e32d0","slug":"fire-accident-in-chhattisgarh-fire-in-chemical-factory-in-bhilai-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: फायरकर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू, अलाव से स्क्रैप के चपेट में आने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: फायरकर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू, अलाव से स्क्रैप के चपेट में आने की आशंका
Mon, 23 Jan 2023 03:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Jan 2023 03:55 PM IST
सार
आशंका है कि ठंड से बचने के लिए कुछ लोग वहां अलाव ताप रहे थे। वह अलाव जलता हुआ छोड़कर चले गए होंगे। वहां से निकली चिंगारी से आग फैल गई। अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री स्थिति स्क्रैप में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इससे पहले कि आग विकराल रूप लेती फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। आशंका है कि अलाव से निकली चिंगारी स्क्रैप तक पहुंची और इससे आग लग गई। हादसा जामुल थाना क्षेत्र औद्योगिक नगर में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लाइट इंडस्ट्रीयल एरिया में जीएन केमिकल नामकी फैक्ट्री में रात करीब 2.30 बजे आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर फैक्ट्री संचालकक अचल बसंल मौके पर पहुंच गए और फायरब्रिगेड को सूचना दी। इस पर एक टीम को भेजा गया। टीम पहुंची तो देखा कि फैक्ट्री की ओर आग फैल रही थी। इस पर उन्होंने पानी और फोम की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में रखे ऑल कंटेनर और लोहे के सामानों में लगी आग बुझाई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बाहर की ओर काफी मात्रा में स्क्रैप पड़ा हुआ है। इसमें लकड़ी सहित अन्य सामान भी था, जो आग की चपेट में आया। आशंका है कि ठंड से बचने के लिए कुछ लोग वहां अलाव ताप रहे थे। वह अलाव जलता हुआ छोड़कर चले गए होंगे। वहां से निकली चिंगारी से आग फैल गई। अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन