Durg: पिता और दो बेटियों को ट्रेलर ने कुचला, दो की मौके पर मौत, छोटी बेटी का उपचार जारी
कुम्हारी थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और दो बेटियों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता और बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं छोटी बेटी घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रेलर को जब्त कर चालक तलाश कर रही है।
कुम्हारी पुलिस ने बताया कि राजनांदगांव के डोंगरगढ़, निवासी कन्हैया सतनामी (35 साल ) अपनी बेटी मोनिका (11 साल ) और छाया (10 साल ) मोटरसाइकिल में रायपुर अकोली ससुराल जा रहे थे। तभी कुम्हारी के पास डीएमसी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता और एक बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी को सुपेला शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी थी।
कुम्हारी में दो दिनों में सड़क हादसे में तीन की मौत
कुम्हारी थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को दोपहर में तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया इस घटना में पूर्णिमा धृतलहरे 34 वर्षीय की मौत हो गई और आज फिर एक बार कुम्हारी के सड़क खून से लाल हो गया जिसमे बाइक सवार पिता कन्हैया सतनामी और बेटी मोनिका की मौत हो गई।