फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Elderly man beaten to death with sharp weapons and sticks suspect in custody in Durg

Durg: बुजुर्ग की धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीटकर हत्या, हिरासत में संदिग्ध

Fri, 18 Apr 2025 04:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Apr 2025 04:22 PM IST
सार

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में देर रात एक बुजुर्ग की धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Elderly man beaten to death with sharp weapons and sticks suspect in custody in Durg
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में देर रात एक बुजुर्ग की धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घायल बुजुर्ग को रात में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कुम्हारी थाना के रामपुर चोरहा गांव में उस समय सनसनी मच गई जब एक बुर्जुग की खून से लथपथ घायल अवस्था में घर के बाहर पड़ा हुआ था। बुजुर्ग के घर शादी समारोह की तैयारी चल रही थी इस दौरान घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार कर फरार हो गए। परिजनों जब घर के बाहर आए जिसके बाद बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड दिया। मृतक भागवत मारकंडे के घर उसके बेटे की शादी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। जिसकी तैयारी परिजन कर रहे थे। बेटे की शादी की खुशी मातम में बदल गई। बुजुर्ग की मौत की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची।पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।प्रथम दृष्ट बुजुर्ग की हत्या पारिवारिक विवाद जताई जा रही है पुलिस ने मृतक के चारो बेटो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वही पुलिस आसपास के लोगो से जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed