फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Eco car and bike collided with a standing truck one dead and11 injured

Durg Accident News: खड़े ट्रक से टकराई ईको कार और बाइक, एक की मौत, 11 लोग घायल, सगाई से लौट रहा था परिवार

Fri, 17 Feb 2023 12:05 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 12:05 PM IST
सार

दुर्ग जिले में सगाई कार्यक्रम से लौट रही एक ईको कार ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार चालक की मौत हो गई तो वहीं अन्य नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसी जगह एक दो बाइक सवार भी टकरा गए जिनकी हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Eco car and bike collided with a standing truck one dead and11 injured
दुघर्टना के बाद बुरी ईको कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नही ले रही है। ग्रामीण क्षेत्र में जामगांव आर थाना क्षेत्र में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को दुर्ग  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


एसडीओपी पाटन देवांश राठौर ने बताया कि भिलाई के जामुल क्षेत्र निवासी एक परिवार सगाई कार्यक्रम में गए हुए थे। जो देर रात 11 बजे 10 लोग इको कार सीजी 07 सीसी 6028 से वापस जामुल लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम पौहा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई इस घटना में इको कार चालक खोमन सिन्हा पिता भान सिंह (28 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार खेमलाल साहू (28 साल), किशन सिन्हा (43साल), जीवन साहू (34 साल), शत्रुघन साहू (45 साल),राजाराम साहू ( 55 साल), जागेश्वर साहू ( 17 साल), निर्मल साहू (43 साल), रेखलाल साहू (34 साल) और गुलाब चंद्र (40 साल) घायल हो गए। सभी लोग जामुल के रहने वाले है सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक व कार को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ईको कार ट्रक से इतनी तेज टकराई कि उसके सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इको कार का चालक खोमन सिन्हा स्टेयरिंग में बुरी तरीके से फंस गया था। जिसकी वजह से चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा दिया है। इस दुर्घटना में कार के पीछे बाइक सवार दो लोग भी तेज रफ्तार में आ रहे थे। दुर्घटना को ध्यान नही दिया और ट्रक के पीछे जा टकराए। इस टक्कर में बाइक सवार डोमेंद्र कोसरे (16 साल) और गोविदं सिंह (22 साल) बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed