फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fraud of 10 Lakh on the Pretext of Securing a Government Job Police Arrest Accused Search Underway for Others

Durg : सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपिया को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Thu, 19 Mar 2026 08:33 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 08:33 PM IST
सार

दुर्ग में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Fraud of 10 Lakh on the Pretext of Securing a Government Job Police Arrest Accused Search Underway for Others
सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी आरोपिया गिरफ्तार

विस्तार

दुर्ग में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपिया ने पीड़िता को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। पुलिस ने आरोपिया को न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन

 

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि प्रिया देशमुख नाम की महिला से महाराज चौक एक दुकान में उसकी मुलाकात हुई थी।जिन्होंने सरकारी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दिया। प्रिया ने अपनी सहयोगी रजत गुप्ता से मुलाकात कराई जो खुद को मंत्रालय में कार्यरत होना बताकर CSPDCL (छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी) में सब इंजीनियर की नौकरी दिलाने का नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की गई।

विज्ञापन


मांग के राशि में 10 लाख लेकर पीड़िता ने दिया उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को नवंबर 2023 में रायपुर के सर्किट हाउस में आरोपियों द्वारा सब इंजीनियर के पद का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता फर्जी ज्वाइनिंग लेटर को लेकर घर चली गई। जब लेटर की जांच कराई गई तो जानकारी लगी कि फर्जी ज्वाइनिंग लेटर है जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपिया प्रिया देशमुख को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धोखाधड़ी करना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपिया प्रिया देशमुख को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वही अन्य आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed