{"_id":"69b64e8a560ddab3dd059b2c","slug":"durg-suicide-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4051668-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में बाप-बेटे की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिले शव; जहर खाकर की आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में बाप-बेटे की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिले शव; जहर खाकर की आत्महत्या की आशंका
Sun, 15 Mar 2026 12:02 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
बाप बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या पुलिस जांच जुटी
दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को किराए के मकान में रहने वाले बाप-बेटे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना के आपापुरा में किराए के मकान में रहने अरुण टंडिया और पंकज टंडिया ने शनिवार को जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो पिता और पुत्र मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों को पहले जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मकान की तलाशी के दौरान बाथरूम से जहर की शीशी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई है। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक पंकज को मिर्गी की बीमारी भी थी। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। वही उसके पिता बुजुर्ग होने के चलते घर पर ही रहते थे। मृतक पंकज की मां की मौत छह महीने पहले हो चुकी है। जबकि बहन की शादी हो चुकी है। मृतक पंकज की मां की मौत के बाद पिता और बेटा दोनों अकेले रह रहे थे। घर में खाना बनाने की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए रोज खाना खाने टिफिन सेंटर जाता था और वह अपने पिता के लिए घर पर लेकर आता था। शुक्रवार शाम पंकज टिफिन लेकर घर पहुंचा था। आसपास के लोगों ने उसे खाना लाते देखा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में खाना खाया और उसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सुबह तक दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। वही पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।