फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg police arrested six accused of goat theft gang

बकरा चोर गिरोह का राजफाश: गांव-गांव करते थे रेकी, महंगी कार से देते वारदात को अंजाम; छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 May 2024 05:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने बकरा और बकरी की चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। अब तक इस गिरोह ने 100 से अधिक बकरों की चोरी की है। इतना ही नहीं बकरों को हलाल कर बेच दिया करते थे। 

विज्ञापन
Durg police arrested six accused of goat theft gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बकरा और बकरी चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे एक आरोपी नाबालिग भी है। पुलिस ने दो गिरोह का खुलासा किया है। जिन्होंने 100 से अधिक बकरा-बकरी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इनके पास से 14 लाख से अधिक का माल बरामद किया है।
विज्ञापन


पकड़ गिरोह दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरियां चोरी करने वाले दो गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक अपचारी बालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जानवर चोरी करने के बाद उन्हें हलाल कर बेच दिया करते थे।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य पहले मोटर साइकिल से गांव-गांव में जाकर रेकी करते थे। उसके बाद चार पहिया वाहन में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जानवरों को बेचकर रखी गई रकम करीब 3 लाख 54 हजार रुपए और दो गाड़ियां बरामद की है। जब्त की गई मशरुका की कीमत 14 लाख 54 हजार रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिलाई नगर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बकरा और बकरी चोरी की लगातार शिकायत मिली रही थी। जिसके बाद क्राइम और थाने की टीम को गिरोह की पतासाजी के लिए निर्देशित किया गया जिसमे जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा, पुलगांव के पीपरछेड़ी, बोरी थाना क्षेत्र के परसाखुर्द, धमधा थाना क्षेत्र के खिसोराकला और नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बानबरद से पशुधन की चोरी हुई थी।

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने क्राइम के प्रभारी कपिल देव पांडेय और थानेदारो के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी शुरू की थी। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता से दशहरा मैदान के पास आजाद चौक रूआबांधा निवासी रजा अहमद का सुराग पुलिस ने रजा अहमद (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने छोटे भाई जावेद हुसैन अहमद (21) और खुर्सीपार निवासी अपने दोस्त जावेद हुसैन उर्फ सोनू के साथ मिलकर ईद के करीब एक सप्ताह पहले पाटन के ग्राम गुजरा से 75 नग पशुधन चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है।

जिसे चार पहिया वाहन में भरकर गोदाम में ले गए। दोनों ही आरोपी भाई ग्राम गुजरा निवासी एक किसान के बाड़ी से बकरा और बकरी को खोलकर उसे हकालकर मेन रोड तक ले गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी चार पहिया वाहन में जानवरों को भरकर जावेद हुसैन उर्फ सोनू के खुर्सीपार स्थित गोदाम में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी रजा अहमद और उसके भाई जावेद अहमद को गिरफ्तार किया।

वहीं उनका तीसरा साथी जावेद हुसैन उर्फ सोनू फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त सूमो वाहन को बरामद किया है।दूसरे गिरोह ने धमधा क्षेत्र बकरा-बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में आरोपी अरुण कुमार देशलहरा (30) निवासी राधिका नगर सुपेला, लक्ष्मी जोशी (25) निवासी सेक्टर-7 महाराणा प्रताप भवन के पास झोपड़पट्टी, गजानंद बंजारे (24) निवासी सिकारी जिला बलौदाबाजार और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।


इन आरोपियों ने बोरी थाना के ग्राम परसाखुर्द, नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बानबरद और धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम खिलोराकला से बकरा और बकरी चोरी करना स्वीकार किया है। इस गिरोह में शामिल अपचारी बालक बाइक से घूम-घूमकर रेकी करता था। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी बोलेरो से चोरी करते थे। आरोपी चोरी के बकरा और बकरी को काटकर बेच दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से कुल एक लाख 54 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ बोलेरो कार को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed