{"_id":"670b67ad0826719e060f2b54","slug":"durg-police-arrested-five-fake-drug-inspectors-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों से करते थे पैसे की मांग, दुर्ग पुलिस ने पांच को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों से करते थे पैसे की मांग, दुर्ग पुलिस ने पांच को दबोचा
Sun, 13 Oct 2024 11:54 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:54 AM IST
सार
दुर्ग जिले में धमधा पुलिस ने फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनाकर मेडिकल दुकानों में दवाई का सैंपल लेकर दुकानदारों को कॉल करके बिना लाइसेंस के दुकान संचालन करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने वाले पांच फर्जी ड्रग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले में धमधा पुलिस ने फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनाकर मेडिकल दुकानों में दवाई का सैंपल लेकर दुकानदारों को कॉल करके बिना लाइसेंस के दुकान संचालन करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने वाले पांच फर्जी ड्रग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि ग्राम धुमा निवासी रघुनंदन वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे ने 3 साल पहले मेडिकल लाइसेंस लेकर मेडिकल दुकान संचालित करता है और वहां किसी घरेलू काम से बाहर गया था। इसी दौरान एक गाड़ी में पांच लोग फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनाकर उनके मेडिकल दुकान पर पहुंचे और बिना लाइसेंस के मेडिकल दुकान संचालित करते हो कहते हुए मेडिकल दुकान में घुसकर जेल भेजने की धमकी दी और दुकान से कुछ दवाइयों का सैंपल भी अपने साथ लेकर गए।
विज्ञापन
फर्जी ड्रग अधिकारियो ने मेडिकल दुकान संचालक को कॉल करके खैरागढ़ कलेक्टोरेट में मिलने के बुलाया। लेकिन संचालक ने मिलने के बजाय इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस का जांच के दौरान आरोपियों को पहचान हुई। जिसके बाद छुईखदान पंडरिया निवासी मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल और यतेनमणी अंचित के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और घटना में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन