फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg murder Younger brother had killed his brother by slitting his throat

Durg Murder: शराब के नशे में छोटे भाई ने रेत दिया था गला, बोरी में भरकर खेत में फेंका, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Fri, 31 Mar 2023 01:07 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 01:07 PM IST
सार

दुर्ग में पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छोटे भाई ने ही बड़े भाई का गला रेतकर खेत में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार को परेशान करता था।

विज्ञापन
Durg murder Younger brother had killed his brother by slitting his throat
छोटे भाई ने गला रेतकर की थी भाई की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

नंदिनी थाना क्षेत्र के बोंडेगांव में 24 मार्च को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार जंघेल खुर्सीपार के रूप में हुई है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की जिसमे उसके छोटे भाई अमरनाथ जंघेल ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है ।

विज्ञापन

 
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक राजेंद्र जंघेल नशे का आदी था। रोज शराब का सेवन के चलते उसके माता-पिता को बहुत परेशान करता था। मृतक अपने घर के सदस्यों से आए दिन वाद विवाद करता था और उनका जीना मुश्किल हो गया था। 24 मार्च को दोनों भाई बाइक में सवार होकर जामुल देसी शराब दुकान गए और शराब खरीदकर दोनों भाई बाइक से बोड़ेगांव अरसनारा के पास पहुंचे जहां दोनों ने साथ मिलकर शराब पी।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने बड़े भाई को इतनी शराब पिला दी कि वो बेसुध हो गया। इसके बाद उसने अपने पास रखे धारदार कटर से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद वो पास के ही गांव से दो प्लास्टिक की बोरी खरीदकर लाया और उसने मृतक के शरीर से कपड़ों को कटर से काटकर हटा दिया। इसके बाद शव को बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग दो बोरियों में भरकर कुछ ही दूरी पर खेत के खार में फेंककर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed