{"_id":"69edb50ecae918bd7807512c","slug":"durg-murder-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4211801-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Crime: दुर्ग में दो अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने उड़ाई पुलिस की नींद, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Crime: दुर्ग में दो अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने उड़ाई पुलिस की नींद, आरोपियों की तलाश जारी
Sun, 26 Apr 2026 12:24 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में दो हत्या की घटना,पुलिस आरोपी की तलाश जारी
दुर्ग जिले में एक ही दिन दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्या की वारदातों से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है जहां पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक युवक की टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम सोना (30 वर्ष) निवासी बापू नगर उड़िया बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम आरोपी मुरली खेस के घर पुरानी बातों को लेकर विवाद करने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मुरली ने टंगिया से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल विक्रम को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के करहीडीह गांव की है। यहां सांस्कृतिक भवन के पास अज्ञात आरोपी द्वारा नारायण निषाद की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भी आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में दो हत्या की घटना,पुलिस आरोपी की तलाश जारी