{"_id":"69971069cf4df35cfe001ec8","slug":"durg-mule-account-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3969441-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai: म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन मामला, पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai: म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन मामला, पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार
Thu, 19 Feb 2026 08:18 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:18 PM IST
सार
दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन के मामले में 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विस्तार
दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुरूद स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज रोड पर म्यूल खातों के माध्यम से अवैध धन अर्जन की सूचना पर छापामारी की कार्यवाही की गई थी।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
जामुल थाना के कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त बैंक खातों को समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर 2 पासबुक और एक चेकबुक संबंधित खातों में केरल, कर्नाटक, बिहार, गुजरात राज्य में साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो दुर्ग जिले के एक ओडिशा और एक आंध्र प्रदेश का निवासी है।आरोपियों में मोहम्मद अब्दुला,हिमांशु पटेल निवासी भिलाई, पुट्टा राकेश बाबू निवासी आंधप्रदेश,शुभम स्वाई निवासी राउरकेला शामिल है।पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगो के द्वारा म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। 4 युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर म्यूल एकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन की बात स्वीकार की है वही इनके पास से विभिन्न बैंकों के पासबुक,चेक,एटीएम कार्ड,सिम कार्ड और नगदी रकम बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जप्त किए खातों में करोड़ों रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है।पुलिस ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प से जोड़े होने की संभावना जताई है इसकी भी जांच की बात कही है।
विज्ञापन