फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg: molested several times on the pretext of marriage

Durg : शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज; पतासाजी में जुटी पुलिस

Fri, 11 Apr 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:46 AM IST
सार

आरोपी और पीड़िता की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Durg: molested several times on the pretext of marriage
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी भिलाई पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी और पीड़िता की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी कि उसके साथ शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये गये हैं। पीड़िता की भिलाई के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 2013 में आरोपी विकास शुक्ला से जान पहचान हुई थी। 
विज्ञापन


आरोपी ने जनवरी 2023 में अपने घर भिलाई में बुलाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इसके बाद अलग अलग जगहों पर ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती बलात्कार किया। पावर हाउस भिलाई में पीड़िता का गर्भपात भी कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी ने शादी करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया और लगातार जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी विकास शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed