{"_id":"698b25593671b65911023b2e","slug":"durg-live-accident-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3935732-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai News: गाय से टकराई बाइक, पीछे से काल बन आया ट्रक; टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai News: गाय से टकराई बाइक, पीछे से काल बन आया ट्रक; टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 10 Feb 2026 06:51 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:51 PM IST
सार
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जामुल की ओर जा रही बाइक पर सवार दो युवक गाय से टकराए। जिससे संतुलन बिगड़ने पर सड़क पर गिर पड़े। तभी गुजरते ट्रक ने पीछे बैठे युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उम्दा चौक के पास उस समय हुई जब बाइक पर सवार दो युवक जामुल की ओर जा रहे थे। अचानक सड़क पर आई एक गाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पीछे बैठे युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह हादसा उम्दा रोड पर हुआ। मृतक की पहचान निलेश कुर्रे निवासी सुरडुंग जामुल के रूप में हुई है। हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि गाय से टकराने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरते हैं और ट्रक के पहिए के नीचे आ जाते हैं।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बाइक चला रहा दूसरा युवक घायल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन