{"_id":"69d8c16c13658bc2e504bcd0","slug":"durg-farmers-protests-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4147385-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg : 40 साल बाद भी नहीं मिली मुआवजा राशि, नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : 40 साल बाद भी नहीं मिली मुआवजा राशि, नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Fri, 10 Apr 2026 03:25 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:25 PM IST
सार
दुर्ग के धमधा ब्लॉक के परसकोल-खैरझिटी गांव के किसानों के द्वारा आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के लिखाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल 40 साल पहले धमधा ब्लॉक के इन दोनों गांवों से जलसंसाधन विभाग के द्वारा सिंचाई नहर निकाली गई थी।
विज्ञापन
मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विस्तार
दुर्ग के धमधा ब्लॉक के परसकोल-खैरझिटी गांव के किसानों के द्वारा आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के लिखाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल 40 साल पहले धमधा ब्लॉक के इन दोनों गांवों से जलसंसाधन विभाग के द्वारा सिंचाई नहर निकाली गई थी। जिसके कारण कई किसानों की भूमि भी अधिग्रहित की गई। धीरे धीरे प्रभावित किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया गया। लेकिन पिछले 40 साल से आज भी 17 किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
किसान बंधु संगठन के संयोजक टेकराम चंदेल ने बताया कि लंबे समय से वे मुआवजे के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने और बकाया मुआवजा देने की मांग की है। नाराज़ किसान और महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि लंबे समय से वे मुआवजे के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने और बकाया मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि धमधा ब्लॉक के किसान मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे है।प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि परसकोल- खैरझिटी गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा नहर निर्माण के लिए किसानों की जमीन को अधिग्रहित करने के बाद भी 40 साल बाद में मुआवजा नहीं मिला है जिसका परीक्षण करने पर राशि नहीं मिलना पाया गया । जिला प्रशासन ने राज्य शासन से राशि की मांग की है। राशि प्राप्त होने के पश्चात शेष किसानों को मुआवजा की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन