फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg: CAF Soldier Abducted over 11 Lakh Dispute, Allegedly Beaten and Held Hostage; Two Arrested

दुर्ग: 11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया, स्टाम्प पेपर पर कराई लिखापढ़ी, महिला समेत दो गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 10:26 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 10:26 AM IST
सार

11 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर सीएएफ जवान के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवान का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखापढ़ी कराई गई।

विज्ञापन
Durg: CAF Soldier Abducted over 11 Lakh Dispute, Allegedly Beaten and Held Hostage; Two Arrested
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे के लेनदेन को लेकर छग सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। 11 लाख रुपए के लेन-देन का विवाद के चलते आरोपियों ने जवान का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


जवान विजय शील सीएएफ बटालियन में पदस्थ है और वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुराने बंगले में तैनात है। उसका आरोप है कि बस स्टैंड से अगवा कर एक मकान में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखापढ़ी कराई गई। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। जवान किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा और जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने अपने यूनिट में फोन कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


जैसे ही दुर्ग पुलिस को इसकी सूचना मिली तो दुर्ग पुलिस ने रात भर जवान की खोजबीन की। सुबह सीएएफ के जवान को पुलिस ने खोज निकाला। पुलिस ने सीएएफ जवान की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की रिश्तेदार बहन और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर कौर (47) और कृष्ण कुमार सिन्हा (37) के रूप में हुई है। हरजिंदर कौर बीमा कंपनी की कर्मचारी बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kabirdham: पंडरिया में दो बाइकों की भिड़ंत, हरियाणा के एक व्यक्ति की मौत; दो घायल, रहमान कांपा के पास हादसा


जानकारी के मुताबिक पीड़ित जवान विजय शील बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि जवान ने उससे 11 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे वापस नहीं किया जा रहा था। इसी विवाद के बीच जवान के दुर्ग बस स्टैंड में उतरने के बाद उसे बस स्टैंड से अपने साथ ले जाने का आरोप है। इसके बाद उसे पुलगांव थाना क्षेत्र के गोकुल नगर के पास एक कॉलोनी के मकान में रखा गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और स्टाम्प पेपर पर लिखापढ़ी कराई गई। जवान किसी तरफ अपनी जान बचाकर भाग गया और अपने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्ग पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद जवान को बरामद किया गया। 

दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सीएएफ के जवान की शिकायत पर अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है आरोपी और जवान के बीच पैसे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed