फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   documents, furniture gutted in fire at HDFC Bank branch in Durg

HDFC बैंक की शाखा में लगी आग: दस्तावेज, फर्नीचर सहित सारा सामान खाक; फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

Sun, 11 Jun 2023 02:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 02:35 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही बैंक में वायरिंग से संबंधित काम हुआ था। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। 
 

विज्ञापन
documents, furniture gutted in fire at HDFC Bank branch in Durg
आग लगने के कारण फर्नीचर, दस्तावेज जल गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एचडीएफसी बैंक की शाखा में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे पहले कि किसी को पता चलता आग की चपेट में आकर बैंक में रखे दस्तावेज, फर्नीचर सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शाखा में रखे कैश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। मामला पाटन थाना का है। 

विज्ञापन




जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक की शाखा में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को रवाना किया गया था। जब तक टीम पहुंची आग काफी फैल चुकी थी। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पानी के साथ ही फोम का भी इस्तेमाल किया गया। आग के चलते बैंक शाखा में लगे तीन बड़े व छोटे एसी, प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, छह चेयर, कस्टमर एग्जीक्यूटिव डेस्क, फॉलसीलिंग सहित अहम दस्तावेज जल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed