फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Dispute during dancing in Ganesh pandal, three killed, police arrested 15 accused

Durg: गणेश पंडाल में नाचने के दौरान हुआ विवाद, तीन की हत्या, पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 10:46 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 09 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

नंदिनी खुंदनी में डीजे विवाद के बाद हुई हिंसा में तीन युवकों की हत्या के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया और घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया।

विज्ञापन
Dispute during dancing in Ganesh pandal, three killed, police arrested 15 accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुंदनी में तीज मिलन समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने एक गंभीर मोड़ ले लिया। इस विवाद में तीन युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, और पुलिस ने इस हत्या में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना की शुरुआत 6 सितम्बर की रात को हुई, जब धन्नू यादव ने आकाश पटेल को शीतल मंदिर के पास बुलाया। यहां पहले से धन्नू यादव, करन यादव, वासु यादव और राजेश यादव मौजूद थे। आकाश पटेल के पहुंचते ही इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धन्नू यादव ने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। आकाश पटेल के साथ पहुंचे 8 से 10 साथियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए धन्नू, करन, वासु और राजेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस संघर्ष के दौरान करन यादव, वासु यादव और राजेश यादव की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोमपाल पटेल, सूरज पटेल, कान्हा पटेल, योगेश वर्मा, त्रिलोचन पटेल, अजय ठाकुर, जागेश्वर पटेल, डेरहा राम यादव, संजय ठाकुर, माधो पटेल, कन्हैया पटेल, गंगाधर पटेल, पितांबर लाल पटेल, मोहन पटेल और नरसिंह लोधी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।इस घातक घटनाक्रम ने गांव में तनाव पैदा कर दिया है और पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed