फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Couple tragically died in a road accident all three had gone out for a walk with their grandson in Durg

Durg: सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत, नाती के साथ वॉक पर निकले थे तीनों, ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा

Wed, 22 May 2024 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 May 2024 01:00 PM IST
सार

दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। दंपती मॉर्निंगवॉक पर निकले इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Couple tragically died in a road accident all three had gone out for a walk with their grandson in Durg
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। दंपती मॉर्निंगवॉक पर निकले इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


नंदिनी थाना क्षेत्र के बाईपास में आज सुबह मॉर्निंग वॉक में पति-पत्नी और नाती निकले थे, इस दौरान अहिवारा बाईपास से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था चालक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली लेकर जा रहा था तभी पीछे की एक ट्रॉली अचानक खुल गई जिससे पीछे पैदल आ रहे पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई, वहीं उनका नाती इस हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि पति नुमान साहू ( 55 साल ) और पत्नी प्रीतिन साहू ( 48 साल ) की मौत हुई है मृतक नुमान साहू अहिवारा में आशा फोटो स्टूडियों का संचालक था पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है उसके बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed