फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Corporation commissioner suspended two women sanitation workers in Durg

Durg: दो महिला सफाई कर्मचारियों को निगम आयुक्त ने किया सस्पेंड, नोटिस के बाद भी काम में करती थीं लापरवाही

Sun, 20 Apr 2025 12:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 12:52 PM IST
सार

पार्क में लगे पौधों में पानी ना डालने को लेकर भिलाई नगर निगम के कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए दो महिला सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। इन महिला कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस देने के बाद ये कार्रवाई की गई है। नोटिस के बाद भी महिला कर्मचारियों के रवैये में सुधार नहीं मिला जिसको लेकर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Corporation commissioner suspended two women sanitation workers in Durg
नगर निगम आयुक्त ने दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड - फोटो : फाइल

विस्तार

दुर्ग जिले में दो महिला सफाई कर्मचारियों के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने को लेकर भिलाई नगर निगम के कमिश्नर ने कार्रवाई की है। पार्क में लगे पौधों में समय पर पानी ना डालने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम के आयुक्त राजीव पाण्डेय ने दोनों महिला सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों महिला कर्मचारी ड्यूटी से रहती थीं गायब
 
आयुक्त ने दोनों कर्मचारियों को पहले भी समझाइश दी थी। बावजूद इसके काम में लापरवाही पाई गई। इस बार कमिश्नर ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम में काम करने वाली 2 महिलाओं की ड्यूटी पार्क में पानी डालने के लिए लगाई गई थी जहां आए दिन दोनों महिला कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहती थीं। कमिश्नर ने कई बार औचक निरीक्षण किए जिसमें महिला कर्मचारियों के द्वारा सही तरीके से ड्यूटी नहीं करने की बात सामने आई थी. दोनों महिला कर्मचारियों के रवैये को लेकर अब कमिश्नर ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने दोनों महिला कर्मचारियों को दिया था नोटिस

महिला सफाई कर्मी लगातार अपनी ड्यूटी से गायब रहती थीं जिससे पार्क में लगे पौधे पानी ना डालने के कारण सूख गए थे। इसकी जानकारी कमिश्नर राजीव पांडेय को लगी जिसके बाद दोनों महिला सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। नोटिस देने के बाद भी दोनों कर्मचारियों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया। इसके बाद निगम आयुक्त ने महिला सफाई कर्मचारी वृन्दाबाई और ललिता बाई को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed