फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Compassionate appointment of seven year old girl in Police Department durg

Durg: पुलिस विभाग में सात साल की बच्ची की अनुकम्पा नियुक्ति, पिता की हो गई थी हार्ट अटैक से मौत

Thu, 21 Dec 2023 10:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 10:45 AM IST
सार

दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने अंजली भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। बच्ची के पिता अतुल भट्ट आरक्षक के पद पर दुर्ग जिले में पदस्थ थे।

विज्ञापन
Compassionate appointment of seven year old girl in Police Department durg
दुर्ग एसएसपी के साथ अंजली भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग पुलिस विभाग में महज सात वर्ष के बच्ची को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। बच्ची बाल आरक्षक के रुप में भर्ती की गई है। बच्ची के पिता की असामयिक निधन के बाद पुलिस विभाग ने एक बाद अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। बच्ची अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने बच्ची को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन


दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने अंजली भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। बच्ची के पिता अतुल भट्ट आरक्षक के पद पर दुर्ग जिले में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान हार्ट अटैक से आकस्मिक मृत्यु के बाद एसएसपी द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए बच्ची को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सात साल की अंजली भट्ट को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। अंजली 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा। अंजली भिलाई के एमजीएम स्कूल क्लास वन की छात्रा है अंजली के पिता वर्ष 2022 में हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन मौत हो गई। जिसके बाद दिवंगत आरक्षक के परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed