{"_id":"64970856b4ec8bfdfa0d3e76","slug":"cm-bhupesh-baghel-reached-house-of-late-bjp-mla-vidyartan-bhasin-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: दिवंगत BJP विधायक विद्यारतन भसीन के घर पहुंचे CM बघेल, उनके नाम से जानी जाएगी जामुल बोगदा तक की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: दिवंगत BJP विधायक विद्यारतन भसीन के घर पहुंचे CM बघेल, उनके नाम से जानी जाएगी जामुल बोगदा तक की सड़क
Sat, 24 Jun 2023 08:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेवटर्क, भिलाई
अमर उजाला नेवटर्क, भिलाई
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:45 PM IST
सार
मुलाकात के दौरान भाजपा नेता की बेटियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि पिता विद्यारतन भसीन के कार्यकाल में बनने वाली रायपुर नाका से जामुल तक की सड़क का नाम स्वर्गीय विद्यारतन भसीन मार्ग किया जाए। मुख्यमंत्री ने सड़क उनके नाम करने की घोषणा की।
विज्ञापन
दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के वैशाली नगर के दिवंगत भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि देकर सीएम ने परिजनों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन की बेटियों की हिम्मत की प्रशंसा की। बता दें कि कल दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन की चिता को उनकी बेटी दिव्या और शक्ति भसीन ने मुखाग्नि दी थी। मुलाकात के दौरान बेटियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि पिता विद्यारतन भसीन के कार्यकाल में बनने वाली रायपुर नाका से जामुल तक की सड़क का नाम स्वर्गीय विद्यारतन भसीन मार्ग किया जाए।
विज्ञापन
जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर नाका से जामुल बोगदा तक की सड़क को स्वर्गीय विधायक विद्यारतन भसीन के नाम करने की घोषणा की। दिवंगत भाजपा नेता की बड़ी बेटी दिव्या भसीन ने बताया कि रायपुर नाका से बोगदा पुलिया तक सड़क उनके पिता के कार्यकाल में बनी थी, इसलिए उस रोड का नाम स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के नाम करने की मांग की थी।
विज्ञापन