फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CM Baghel said about Guddu Muslim being in Chhattisgarh if STF needs help then we are ready

'सबसे अधिक गुंडे UP में': गुड्डू के छत्तीसगढ़ में होने को लेकर बोले CM बघेल, अगर STF को मदद चाहिए तो हम तैयार

Mon, 24 Apr 2023 10:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

सीएम बघेल ने कहा कि फरार गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की बात सामने आई है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ उसे ढूंढ रही है, अगर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद चाहिए तो यहां की पुलिस जरूर मदद करेगी।

विज्ञापन
CM Baghel said about Guddu Muslim being in Chhattisgarh if STF needs help then we are ready
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपना 8वां स्थापना दिवस और दीक्षांत समारोह दुर्ग में मनाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि रहे। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय से शिक्षा अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया।

विज्ञापन

प्रदेश के मुखिया अब मुख्यमंत्री डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे, मुख्यमंत्री को मानक उपाधि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिवार के द्वारा दी गई है। दरअसल, विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुऐ। किसानों के हितों में उनकें द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुऐ विश्व विद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानक उपाधि से नवाजा है। साथ ही पद्मश्री से सम्मानित पंडवानी गायिका ऊषा बारले को भी इस उपाधि से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के साथ ही विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस को भी मनाया गया। जहां सीएम बघेल ने विश्वविद्यालय से दीक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में शपथ दिलाई। इसके बाद मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर पीएचडी उपाधि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

वहीं सीएम बघेल ने कहा कि फरार गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की बात सामने आई है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ उसे ढूंढ रही है, अगर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद चाहिए तो यहां की पुलिस जरूर मदद करेगी। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी गई है। कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्र देश में कानून व्यवस्था नहीं है। इसलिए तो पुलिस के संरक्षण में पत्रकारों के बीच में ही खुलेआम किसी को भी मार दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा अपराधी तो उत्तर प्रदेश में हैं। उसके बाद भी कोई अपराधी यदि प्रदेश में छिपा है तो उत्तर प्रदेश पुलिस के मदद मांगने पर जरूर मदद की जाएगी।

इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कुलपति डॉक्टर अरुणा पलटा, दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉक्टर की मानक उपाधि जो आज मुझे मिला है उसके लिए सभी का धन्यवाद। सीएम भूपेश बघेल ने चुटकी लेते हुऐ कहा की मै नब्ज देकर इलाज करने वाला डॉक्टर नहीं, बल्कि मानद उपाधि वाला डॉक्टर हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed