फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Closing ceremony of Pandavani Mahasammelan Chief Minister Vishnudev Sai attended as the chief guest in Durg

दुर्ग: पंडवानी महासम्मेलन का समापन समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Sat, 25 Oct 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 06:53 PM IST
सार

दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा के मेड़ेसरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन का समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन
Closing ceremony of Pandavani Mahasammelan Chief Minister Vishnudev Sai attended as the chief guest in Durg
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा के मेड़ेसरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर पंडवानी महासम्मेलन का समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छग शासन के संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी  सीएम अरुण साव, अहिवारा विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पिछड़ा एवं अन्य वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर, विधायक साजा ईश्वर साहू, समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को सौगात भी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय ने कहा कि पंडवानी एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में पहचान मिली है। दुनिया के हर कोने में हमारे पंडवानी कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। न्यूयार्क से लेकर पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित हमारे पंडवानी गायन को लोगों ने सुना और सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे पंडवानी के पुरोधा स्वर्गीय झाड़ूराम देवांगन जी की स्मृति भी हो रही है। हाथ में तंबूरा लेकर जब वे अपनी रोचक प्रस्तुति देते थे तो दर्शक गण मंत्र मुग्ध हो जाते थे। पंडवानी गायन में हमारी महिला कलाकारों को भी विशेष सफलता मिली है।  पंडवानी महासम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन कर इस धरोहर को सहेजने और आने वाली पीढ़ी तक इसे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छग के कलाकारों की पेंशन राशि में वृद्धि की है साथ ही कलाकारों को दिये जाने वाले अवसरों की संख्या भी बढ़ाई है। चित्रोत्पला फिल्म सिटी की स्थापना का निर्णय से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मजबूत करने का जतन किया है। वही 1 नवंबर को प्रदेश की रजत जयंती मनाई जाएगी। यह राज्योत्सव हमारी लोकसंस्कृति का उत्सव होगा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन भी होगा।  मुख्यमंत्री ने अहिवारा विधायक की मांगों कोलकर क्षेत्र में   नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित करने,अछोटी में बीएड महाविद्यालय और मेड़ेसरा को आदर्श गांव बनाने के साथ ही समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रूपए और क्षेत्र के सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा की है। साथ ही कलाकारों को भरोसा दिलाया कि उनके सभी मांगों पर सरकार विचार कर आवश्यक पहल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed