फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh Police ASI Who Took Bribe Apologized To Complainant In Durg

रिश्वतखोर ASI ने पैरों पर गिरकर मांगी माफी: ट्रक छोड़ने की एवज में मांगे थे 15 हजार, क्यूआर कोड से लिए रुपये

Sat, 25 Mar 2023 04:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Mar 2023 04:27 PM IST
सार

सुखवंत सिंह ने बताया कि स्टिंग का वीडियो के साथ उसने एसीबी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वह शिकायत लेकर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के पास पहुंचे। एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए और एसआई और एएसआई दोनों को सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Police ASI Who Took Bribe Apologized To Complainant In Durg
ट्रक मालिक से माफी मांगता एएसआई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस के एक एएसआई ने रिश्वत लेने के बाद शिकायतकर्ता से माफी मांगी है। एएसआई को एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद एएसआई शिकायतकर्ता के घर पहुंच गया और उनके पैर पकड़कर माफी मांगी। आरोपी एएसआई ने ट्रक छोड़ने की एवज में 15 हजार रुपये मांगे  थे। फिर क्यूआर कोड से रुपये ट्रांसफर कराए थे। फिलहाल एएसआई का माफी मांगने का यह वीडियो CCTV में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रक मालिक सुखवंत सिंह ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में भिलाई तीन पुलिस ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के मामले में पकड़ा थ। इस पर उसने कोर्ट में चालान जमा करने की बात कही थी। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर तैनात एएसआई एनएल टांडेकर ने 15 हजार रुपये रिश्वत में मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर एएसआई ने कहा कि, फिर वह ट्रक सुपुर्द नहीं करेगा। इस पर सुखवंत सिंह ने क्यूआर कोड से दो हजार रुपये और 3200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इस दौरान सुखवंत ने स्टिंग भी कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुखवंत सिंह ने बताया कि स्टिंग का वीडियो के साथ उसने एसीबी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वह शिकायत लेकर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के पास पहुंचे। एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए और एसआई और एएसआई दोनों को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई के बारे में जब एएसआई टांडेकर को जानकारी हुई तो वह एक कांस्टेबल के साथ शिकायतकर्ता सुखवंत सिंह के कृपाल नगर स्थित घर पहुंच गया। घर के पोर्च में ही वह सुखवंत सिंह के पैरों में गिर गया और माफी मांगने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed