{"_id":"649c4576941fe605ca0b6435","slug":"chhattisgarh-police-arrested-young-man-for-inciting-minor-girl-to-commit-suicide-in-bhilai-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में करा दी खुदकुशी: नाबालिग से कहता था- तुम न मिली तो मर जाऊंगा, तंग होकर लड़की ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में करा दी खुदकुशी: नाबालिग से कहता था- तुम न मिली तो मर जाऊंगा, तंग होकर लड़की ने लगा ली फांसी
Wed, 28 Jun 2023 08:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Jun 2023 08:06 PM IST
सार
थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि खुदकुशी के मामले में ललितपुर उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी राजा सिंह से मोबाइल पर लड़की की बातचीत होती थी। आरोपी लगातार लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई पुलिस ने नाबालिग लड़की के खुदकुशी मामले में एक युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने लड़की को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। वह उसे लगातार जान देने की धमकी दिया करता था। इससे तंग आकर लड़की ने फांसी लगा ली। लड़की की मौत के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे करीब डेढ़ साल बाद पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामला नेवाई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2022 को नेवई भाठा निवासी नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसके मेाबाइल से एक युवक राजा सिंह का नंबर मिला। यह भी सामने आया कि राजा सिंह और लड़की की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर का अदान-प्रदान किया और बातें करने लगे। इस बीच आरोपी ने लड़की से प्यार का इजहार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बार-बार कहता कि वह नहीं मिली तो मर जाएगा। उसे भी खुदकुशी के लिए उकसाता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि खुदकुशी के मामले में ललितपुर उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी राजा सिंह से मोबाइल पर लड़की की बातचीत होती थी। आरोपी लगातार लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाता था। घटना के बाद से आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया और सिम को तोड़कर फेंक दिया था। राजा सिंह पूर्व में भिलाई 3 हथखोज के रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर लड़की से जान पहचान हुई थी। आरोपी को ललितपुर से पकड़ा गया है।
विज्ञापन