फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh police arrested two with banned drugs in Bhilai

Bhilai Crime: नशीली दवाइयों की 1310 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार, वाराणसी से मंगलवाकर बेचते थे शहर में

Mon, 03 Jul 2023 01:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 01:37 PM IST
सार

भिलाई में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और साइबर यूनिट ने रविवार रात को नशीली दवाओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two with banned drugs in Bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और साइबर यूनिट ने रविवार रात को नशीली दवाओं के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बनारस से नशीली दवाईयों की खेप मंगाकर भिलाई के आसपास इलाके में खपाते थे। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से नशीली दवाइयों की 1310 टैबलेट बरामद की है। इनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को मस्जिद के पास नशीली दवाइयों के साथ दबोचा गया। क्राइम और साइबर यूनिट पकड़े गए आरोपियों में साहिल क़ुरैशी उर्फ बाबू और आसिफ़ उर्फ छोटू खान शामिल है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, दोनों युवक नशीली दवाइयां देने के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पुलिस की नजर पड़ गई। दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि दवाइयों को उत्तर प्रदेश के बनारस से ट्रेन के जरिए भिलाई लेकर आते थे और आसपास खपाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed