फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh police arrested Couple with heroin worth eight lakh in bhilai

आठ लाख की हेरोइन संग दंपती गिरफ्तार: घर के बाहर लगा रखी थी दुकान, पहुंच गई पुलिस; पंजाब से लाकर बिकवाता था पति

Sun, 18 Jun 2023 06:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Jun 2023 06:55 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने मादक पदार्थ बिकवाने की बात स्वीकार कर ली। दलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव और अन्य जगहों पर भी माल खपाया करते थे। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested Couple with heroin worth eight lakh in bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दंपती। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने ड्रग्स बेचते पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब आठ लाख रुपये की हेराइन सहित नौ लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। आरोपियों ने अपने घर के बाहर ही हेरोइन बेचने के लिए दुकान लगा रखी थी। तभी पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी पति पंजाब से हेराइन लाकर पत्नी के साथ यहां पर खपाता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एपडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि, प्रेमनगर कैम्प-1 भिलाई निवासी नूतन कौर नाम की महिला अपने घर के चबूतरे पर ड्रग्स बेच रही है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर महिला को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक नीला बैग के अंदर हेरोइन से भरा एक स्टील का डिब्बा मिला। बरामद हेराइन का वजन करीब 147.860 ग्राम है। इसकी कीमत 7 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा बिक्री के लिए इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सिल्वर कागज और बिक्री रकम 24070 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोपी नूतन कौर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उसके दूसरे पति दलबीर सिंह पंजाब से हेरोइन खरीद कर लाता और यहां उसे बेचने के लिए देता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने मादक पदार्थ बिकवाने की बात स्वीकार कर ली। दलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रायपुर, दुर्ग राजनांदगांव और अन्य जगहों पर भी माल खपाया करते थे। पुलिस ने दलबीर सिंह के पास से दो मोबाइल और मादक पदार्थ बिक्री की रकम 45720 रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed