{"_id":"64884d52bbe4c679520231d0","slug":"chhattisgarh-police-arrested-accused-who-misdeed-his-friend-s-sister-in-durg-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म: ससुराल मिलने पहुंचा, अकेली देख की जबरदस्ती, फिर ब्लैकमेल कर 2 साल करता रहा शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म: ससुराल मिलने पहुंचा, अकेली देख की जबरदस्ती, फिर ब्लैकमेल कर 2 साल करता रहा शोषण
Tue, 13 Jun 2023 04:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Jun 2023 04:34 PM IST
सार
पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना मोबाइल बंद कर शहर में ही घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने दीपक नगर में उसके होने की सूचना पर घेराबंदी की और आरोपी सैय्यद असहर अली को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बहन से दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर करीब दो साल का उसका शोषण करता रहा। तंग आकर महिला ने परिजनों को बताया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने करीब तीन महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी सैय्यद असहर अली को गिरफ्तार किया है। उसके दोस्त की बहन की शादी हो गई। इस बीच आरोपी उससे मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि घर में अकेला देख अगस्त 2020 में सैय्यद असहर अली ने महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुराल वालों को घटना की जानकारी देने का डर दिखाकर दो सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
इससे तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसका पता चलते ही आरोपी भाग निकला। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपना मोबाइल बंद कर शहर में ही घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने दीपक नगर में उसके होने की सूचना पर घेराबंदी की और आरोपी सैय्यद असहर अली को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य में भागने के लिए पैसे इकट्ठे कर रहा था।
विज्ञापन