फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh Marijuana smuggling busted in Durg, five smugglers arrested, 45 kg of marijuana seized

Chhattisgarh: दुर्ग में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत पांच तस्कर गिफ्तार, 45 किलो गांजा जब्त

Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

दुर्ग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राज्य विशेष टीम ने गांजा तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनसे 45 किलो गांजा था और एक मोटर साइकिल और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Marijuana smuggling busted in Durg, five smugglers arrested, 45 kg of marijuana seized
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम ने दुर्ग में गांजा तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से 45 किलो गांजा दो चार पहिया वाहन और एक मोटर साइकिल वाहन बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत 17.5 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिंतू साहनी के द्वारा उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी जी सरोजनी के साथ मिलकर गांजा का अविधा कारोबार करते थे।  जिसकी सूचना पुलिस को लगी पुलिस ने उड़ीसा निवासी पिंतू साहनी और जी सरोजनी के मकान में छापामार कार्यवाही की गई जहां से आरोपिया जी सरोजनी के मकान से 45 किलो गांजा बरामद की गई और दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई आरोपी पिंतू साहनी ने पूछताछ में बताया कि अजय साहनी,अजय प्रसाद और ऐबी साहनी को अवैध गांजा बिक्री की गई जो अपने चार पहिया और मोटर साइकिल में ले जा बताया जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को पतासाजी कर उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।पुलिस ने अजय साहनी और ऐबी साहनी के पास से स्कोडा कार से उड़ीसा से विभिन्न नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवाते थे।
विज्ञापन


 इनके द्वारा कार की डिक्की में एक पान मसाला के थैले में 3.7 किलो गांजा रखा हुआ था और एक फॉक्सवैगन कार की डिक्की में एक बड़ा थैला में 3.8 किलो गांजा बरामद की है पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के पास से 46 किलो गांजा,दो चार पहिया वाहन, एक मोटर साइकिल वाहन और मोबाइल फोन जब्त की है जिसकी अनुमित कीमत 17.5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में फारवर्ड लिंक और बैंकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों में जी सरोजनी निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार,पिंतू साहनी निवासी भिलाई,अजय साहनी निवासी बड़वानी एमपी,अजय प्रसाद निवासी देवरिया यूपी और ऐबी साहनी निवासी देवरिया यूपी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करी का खुलासा किया गया है। जिसके राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से कार्रवाई की गई है इस गांजा तस्करी के मामले में 3 पुरुष समेत 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आरोपियों का फारवर्ड लिंक और बैंकवर्ड लिंक की तलाश की जा रही है वही आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड करवाने को कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed