फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh congressmen protest outside mla devendra' house against ed action in bhilai

ED Raid: विधायक देवेंद्र यादव के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की CRPF जवानों से भिड़ंत, दीवारों पर चढ़े

Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
सार

दरअसल, विधायक देवेंद्र यादव का एक दिन पहले रविवार को ही जन्मदिन था। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीम ने उनके निवास पर दबिश दी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात को लेकर भी विरोध कर रहे हैं कि जब तक विधायक देवेंद्र यादव को ईडी की टीम उनसे नहीं मिलने देती और निशर्त नहीं छोड़ती, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
chhattisgarh congressmen protest outside mla devendra' house against ed action in bhilai
ईडी की कार्रवाई के विरोध में विधायक के घर के बाहर भजन-कीर्तन करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर चल रही ईडी की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। भिलाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर-5 स्थित निवास पर करीब 13 घंटे से कार्रवाई जारी है। ऐसे में समर्थक कार्रवाई के खिलाफ लामबंद हो गए हैं और बंगले के बाहर एकत्र हो गए। इस बीच समर्थकों की सीआरपीएफ के जवानों से झड़प भी हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओ ने सुरक्षा घेरा तोड़कर गेट की दीवार पर चढ़कर विरोध किया। वहीं दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईडी ने दुर्ग पुलिस से और फोर्स मांगी है। इसके बाद दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ विधायक देवेंद्र यादव के निवास पर छापा मारा है। इसके बाद से कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि घर में विधायक की पत्नी डॉक्टर श्रुतिका यादव और माता जी भी मौजूद हैं। वहीं ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद धीरे-धीरे समर्थकों की भीड़ उनके बंगले के बाहर जमा होने लगी। हालांकि इन सबके बीच ईडी की कार्रवाई जारी है। दूसरी ओर समर्थक बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




ईडी की सूचना और मदद मांगने के बाद दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव भी कानून-व्यवस्था बनाने मौके पर पहुंचे हैं। भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार का आरोप है कि  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को दबाने के लिए केंद्र सरकार ईडी की झूठी कार्रवाई करवा रही है। उसका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ना है, लेकिन पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ विधायक के साथ खड़ा है। फिलहाल विधायक निवास के बाहर कार्यकर्ता भजन-कीर्तन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed