{"_id":"648c29e0663c39242708fa87","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-on-social-media-in-congress-training-camp-in-durg-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: CM भूपेश बोले- राजीव गांधी देश में संचार क्रांति लाए, BJP ने उपयोग कर हासिल की सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: CM भूपेश बोले- राजीव गांधी देश में संचार क्रांति लाए, BJP ने उपयोग कर हासिल की सत्ता
Fri, 16 Jun 2023 02:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:52 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से शुरुआत की। 2023 के आखिरी महीनो में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन विधानसभा के जोन और सेक्टर स्तर के कार्यकताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार क्रांति लेकर आए। भाजपा ने 2014 के चुनाव में मोबाइल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया। इसके माध्यम से गलत प्रचार-प्रसार कर केंद्र की सत्ता हासिल कर ली, पर कांग्रेस इस तकनीकी का उपयोग नहीं कर पाई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से जुड़ना होगा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, अब 2023 के चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से इतिहास में कांग्रेस नेताओं का योगदान, उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ना है। सीएम बघेल शुक्रवार को कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी को समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर
दुर्ग के पाटन में हो रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, जोन और सेक्टर स्तर के कार्यकताओं को सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की ताकत समझाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओ को एक्टिव रहने की बात कही।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि, वर्तमान में प्रदेश में 70 लाख लोग फेसबुक और व्हाट्स ऐप का उपयोग कर रहे है। वहीं 40 लाख लोग ट्विटर पर एक्टिव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाए जाने की बात कही। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।